क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को वार्षिक करारनामा सौंपा
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक करारनामे में तेज गेंदबाज शान टेट का नाम शामिल नहीं है लेकिन विवादों में घिरे रहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स इसमें जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि उन्हें इस साल जुलाई में होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है।
नए सत्र में आस्ट्रेलिया को 14 टेस्ट और 34 एकदिवसीय मैच खेलने हैं। एक टेस्ट मैच के बदले खिलाड़ियों को 13,000 आस्ट्रेलियाई डॉलर और एक एकदिवसीय मैच के लिए 5200 आस्ट्रेलियाई डॉलर मिलेंगे। एक ट्वेंटी-20 मैच की फीस 3900 आस्ट्रेलियाई डॉलर निर्धारित की गई है लेकिन ट्वेंटी-20 मैचों की कुल संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।
नए सत्र में आस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट श्रृंखलाएं खेलनी हैं। इसके अलावा उसे इंग्लैंड और भारत के साथ एकदिवसीय श्रृंखलाएं भी खेलनी हैं। अगर आस्ट्रेलियाई टीम ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाती है तो उसे नए सत्र में अलग से 12 ट्वेंटी-20 मैच भी खेलने होंगे।
2009-10 सत्र के लिए सीए के साथ करारबद्ध खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
डगलस बोलिंगर (गेंदबाज), नेथन ब्रेकन (गेंदबाज), स्टुअर्ट क्लार्क (गेंदबाज), माइकल क्लार्क (बल्लेबाज), कैलम फग्र्यूसन (हरफनमौला), ब्रैड हेडिन (विकेटकीपर), नेथन हॉरिट्ज (हरफनमौला), बेन हिफेनहॉस (गेंदबाज), ब्रैड हॉज (हरफनमौला), जेम्स होप्स (हरफनमौला), फिलिप ह्यूज (बल्लेबाज), डेविड हसी (बल्लेबाज), माइकल हसी (बल्लेबाज), मिशेल जानसन (गेंदबाज), साइमन कैटिच (बल्लेबाज), ब्रेट ली (गेंदबाज), ग्राहम मानोउ (विकेटकीपर), शान मार्श (बल्लेबाज), एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (हरफनमौला), मार्कस नार्थ (बल्लेबाज), रिकी पोंटिंग (बल्लेबाज), पीटर सिडल (गेंदबाज), एंड्रयू सायमंड्स (हरफनमौला), शेन वॉटसन (हरफनमौला) और कैमरून व्हाइट (गेंदबाज)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications