सचिन तेंदुलकर की यह सलाह ब्रेट ली को नहीं आई रास, दिया ये बड़ा बयान
नई दिल्ली। क्रिकेट में हाल फिलहाल के दिनों में बहुत परिवर्तन देखने को मिला है। यह बात किसी से छिपी नहीं है की पहले की तुलना में आज के समय में रन बनाना आसान है। वहीं गेंदबाजों के लिए मैच अब उतना आसान नहीं रह गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुए। मसलन इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैड की टीम ने 481 रन बनाकर वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया । वहीं इस सीरीज के चौथे मुकाबले में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 311 रनों के लक्ष्य को आसानी से 45वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस कारनामे के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा हुई, लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ये बात कुछ खास रास नहीं आई थी। सचिन क्रिकेट में बन रहे रनों के इस अंबार से चिंतित दिखे और उन्होंने ट्विटर पर अपना दुख भी जताय़ा था। इसके साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भी उनका समर्थन किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सचिन व वकार की इस बात को खारिज किया है और क्रिकेट के इस बदलाव का समर्थन किया है।
|
ब्रेट ली ने कही ये बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि वनडे प्रारूप में दोनों छोर से नई गेंदों के इस्तेमाल से गेंदबाजों को मदद मिलती है, उन्होंने कहा कि दो गेंदों का इस्तेमाल होना कोई बड़ी बात नहीं है। ली ने कहा कि गेंदबाजों को केवल विकेट चाहिए। उन्हें उस पिच पर भी विकेट लेने होंगे, जिसमें बल्लेबाज आसानी से 400 रन बना रहे हैं या 450 का स्कोर खड़ा कर पा रहे हैं। मुझे अब भी लगता है कि 250-280 का स्कोर सबसे ज्यादा है। ली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वनडे में एक या दो गेंदों के इस्तेमाल से कोई मुद्दा खड़ा हो सकता है. दो नई गेंदों का होना वनडे प्रारूप में गेंदबाजों को मदद दे सकता है।
|
सचिन ने की थी तीखी प्रतिक्रिया
इंग्लैड का वनडे में रनों का रिकॉर्ड बनाने के बाद तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'वनडे में दो नई गेंदों का इस्तेमाल नाकामी को न्यौता देने जैसा है। गेंद को उतना समय ही नहीं मिलता कि रिवर्स स्विंग मिल सके। उन्होंने आगे लिखा था कि हमने डैथ ओवरों में लंबे समय से रिवर्स स्विंग नहीं देखी।

वकार ने भी किया था समर्थन
वहीं उनकी इस बात का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज रहे वकार युनूस ने कहा कि ही वजह है कि अब आक्रामक तेज गेंदबाज नहीं निकलते। सभी रक्षात्मक खेलते हैं। सचिन से पूरी तरह सहमत हूं। रिवर्स स्विंग लुप्त ही हो गई है। गौरतलब हो कि आईसीसी ने अक्टूबर 2011 में वनडे में दो नई गेंदों का प्रयोग शुरू किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
