फीफा डॉट कॉम से जुड़े 25 करोड़ फुटबाल प्रेमी
फीफा के मुताबिक यह संख्या उन लोगों की है, जो फीफा डॉट कॉम के साथ पंजीकृत थे। इसके अलावा लाखों लोग ऐसे भी थे, जो बिना पंजीकरण के फीफा डॉट कॉम पर एक महीने तक फुटबाल से जुड़ी खबरों, साक्षात्कार, वीडियो और मैचों के लाइव कमेंट्री का लुत्फ उठाते रहे।
फीफा ने कहा कि वह सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए भी 220,000 फुटबाल प्रशंसकों के साथ जुड़ा रहा। इसके अलावा टेलीविजन के माध्यम से फीफा विश्व कप देखने वालों की संख्या अरबों में पहुंची। अकेले स्पेन और हॉलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।
स्पेन ने हॉलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप खिताब जीता जबकि हॉलैंड की टीम तीसरी बार विश्व कप ताज से चूक गई। फीफा विश्व कप के मैच दक्षिण अफ्रीका के नौ शहरों के 10 आयोजन स्थलों पर खेले गए और इस दौरान 30 लाख से अधिक लोगों ने स्टेडियम में मैचों का लुत्फ उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications