नॉर्थेम्पटनशायर के लिए खेलेंगे वास
वास सरे के साथ 24 मई को होने वाले पहले लीग मुकाबले के लिए लंदन पहुंच रहे हैं। नॉर्थेम्पटनशायर के कोच डेविड कापेल ने वास के साथ करार को बड़ा फैसला करार दिया है।
कापेल ने कहा, "हमने हमेशा से बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है और वास का कद भी बिल्कुल उन्हीं जैसा है। वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के सभी स्वरूपों में अपार अनुभव रखते हैं।"
चयनकर्ताओं द्वारा अनदेखी किए जाने के बाद वास ने पहली बार किसी काउंटी क्लब के साथ करार किया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी धीमीं लेकिन सटीक गेंदों की उपयोगिता साबित कर चुके हैं।
केमर रॉच और रेयान हैरिस जैसे युव गेंदबाजों के साथ मिलकर उन्होंने आईपीएल-3 अपनी टीम के लिए महत्वप्रू्ण योगदान दिया था। उनकी इसी सफलता से प्रभावित होकर नॉर्थेम्पटनशायर ने इस सत्र के लिए उनके साथ करार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications