जब RCB के खिलाफ इतिहास दोहराकर खुद ही भूल गये माही
बेंगलुरू: चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया जहां चेन्नई ने बेंगलुरू को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। कोहली ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए एबी डिविलियर्स ने आते ही रनों की बरसात शुरू कर दी। डि कॉक और डिविलियर्स दोनों ने मिलकर तूफानी अंदाज में जमकर रन बटोरे।
|
धोनी ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली
धोनी ने जमकर रन बनाए और लम्बे समय बाद धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 34 गेंदों में 7 छक्कों व 1 चौके की मदद से 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो 7 गेदों में 14 रन बनाकर नाबाद हे।
|
अंबाती रायडू ने भी की शानदार बल्लेबाजी
जीत के लिए 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले ही ओवर में शेन वाॉटसन का विकेट गंवा दिया। रैना भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अंबाती रायडू ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की तो दूसरे छोर से धोनी ने जमकर रन बनाए

धोनी ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि ऐसा कब हुआ था
इस जीत के बाद जब धोनी से पूछा गया कि उन्हें इतिहास दोहराकर कैसा लग रहा है तो धोनी ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि ऐसा कब हुआ था। तब कार्तिक ने याद दिलाया और बताया कि 2012 के आईपीएल में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मैच हुआ था
इस मैच में भी धोनी ने ही टॉस जीता था और डेनियल विटोरी की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा था। इस मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को 206 रनों की लक्ष्य दिया था और तब भी चेन्नई ने वो मैच जीत लिया था। उस मैच में मैन ऑफ द मैच डु प्लेसिस ने 71 रनों की पारी खेली थी। रैना ने 23, मोर्केल ने 28, ड्वेन ब्रावो ने 25 रन जबकि धोनी ने 24 गेंदों पर शानदार 41 रन बना डाले थे।
ये भी पढ़ें: वीडियो: विकेटकीपिंग पैड पहने धोनी ने लगाई ऐसी दौड़, रोक लिया चौका
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
