आस्ट्रेलिया मजबूत, 200 रन पूरे (लीड-3)
इस दौरान आस्ट्रेलिया ने हालांकि दो विकेट गंवा दिए हैं। तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को इयोन मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया। पेन आठ रन बना सके।
पेन का विकेट 33 रन पर गिरा। इसके बाद शेन वॉटसन और कप्तान रिकी पोंटिंग ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। वॉटसन 41 रन बनाने के बाद ग्रीम स्वान की गेंद पर मोर्गन द्वारा लपके गए।
आस्ट्रेलियाई टीम ने 39 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। पोंटिंग ने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 85 रन बनाए हैं जबकि क्लार्क ने 74 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 67 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने पहले मुकाबले में चार विकेट, दूसरे में भी चार विकेट और तीसरे में एक विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी।
श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मुकाबला तीन जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसके बाद यहीं पर आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ दो ट्वेंटी-20 और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications