आस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफाईंग : सोमदेव ने प्रकाश को हराया
भारत में खेले गए एटीपी चेन्नई ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले सोमदेव ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में प्रकाश को 6-4, 3-6, 6-4 से पराजित किया।
चेन्नई ओपन की सफलता के बाद सोमदेव विश्व एकल रैंकिंग में जबरदस्त उछाल के साथ 154वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे 202वें क्रम पर थे। दूसरी ओर, प्रकाश 209वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
इस मैच में हालांकि प्रकाश ने सोमदेव की तुलना में ज्यादा विनर्स लगाए लेकिन उन्होंने बेजां गलतियां ज्यादा कीं। सोमदेव के खाते में जहां 13 विनर्स आए वहीं प्रकाश ने 21 विनर्स लगाए।
जहां तक बेजां गलतियों की बात है तो यहां सोमदेव आगे निकल गए। उनके हिस्से सिर्फ छह बेजां गलतियां आईं जबकि प्रकाश के रैकेट से 15 बेजां गलतियां निकलीं।
अगले दौर में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव का सामना पोलैंड के लुकास कुबोट से होगा, जिन्होंने पहले दौर में फ्रांस के एडवर्ड रोजर वासेलिन को 3-6, 6-3, 6-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications