मोहम्मद शमी फिक्सिंग के आरोपों से बरी, BCCI ने ग्रेड बी लिस्ट में किया शामिल

नई दिल्ली। पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद विवादों में आए क्रिकेटर मोहम्मद शमी को आज बीसीआईआई ने बड़ी राहत दी है। बीसीसीआई ने शमी को कांट्रेक्ट लिस्ट में बी ग्रेड में रखा है। बीसीसीआई ने ये फैसला एंटी करप्शन यूनिट से शमी को क्लीन चिट मिलने के बाद लिया है। अब मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए फिर से क्रिकेट खेल सकते है।

हसीन जहां ने लगाया था ये आरोप
बता दें कि बीते 6 मार्च को मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक फेसबुक के जरिए उनपर दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी गंभीर आरोप लगाया था। हसीन जहां के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करने के साथ ही इस मामले में जांच के आदेश दिए।

पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया था शामिल
हसीन जहां के आरोपों के मुताबिक मोहम्मद शमी को लंदन में रहने वाला एक मोहम्मद भाई नाम के शख्स समय समय पर पैसे मुहैया कराता रहता है। हसीन जहां का ये भी आरोप था कि मोहम्मद भाई इस पैसे को शमी को एक पाकिस्तानी लड़की के जरिए भिजवाता था। हसीन जहां ने भी आरोप लगाया था कि शमी ने दुबई के एक होटल में इस पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं।

सभी आरोप साबित हुए गलत
बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने इस मामले में हसीन जहां के साथ पूछताछ की। साथ ही शमी और उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ भी की। सारे सबूतों की जांच करने के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन टीम ने पाया कि शमी के मैच फिक्सिंग में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। एंटी करप्शन टीम से क्लीन चिट मिलने के साथ ही बीसीसीआई ने भी शमी को राहत देते हुए उन्हें सेट्रंल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ग्रेड बी में शामिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications