सरे के लिए खेलेंगे यूनिस खान
लाहौर, 19 मई (आईएएनएस)। अनुशासनहीनता और खराब प्रदर्शन के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने मौजूदा सत्र के लिए काउंटी क्लब सरे के साथ करार किया है।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' के मुताबिक यूनिस इस वर्ष जुलाई तक सरे के लिए सभी घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलेंगे। वह एंड्रयू सायमंड्स के बाद इस सत्र में क्लब के लिए खेलने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं।
यूनिस की कप्तानी में पाकिस्तान ने वर्ष 2009 में ट्वेंटी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। उसके बाद उन्होंने ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
यूनिस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध और लाखों रुपये के जुर्माने के खिलाफ अपील की है, जिसकी सुनवाई आने वाले दिनों में होनी है।
सरे के पेशेवर क्रिकेट प्रबंधक क्रिस एडम्स ने कहा, "ट्वेंटी-20 कप्तान के तौर पर यूनिस ने टीम के लिए जबरदस्त प्रतिबद्धता दिखाई थी। हम उनके प्रयासों से प्रभावित हैं और यही कारण है कि हमने पूरे सत्र के लिए उनके साथ करार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications