तीसरी बार पिता बने स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, शेयर की बेहद प्यारी फोटो
नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी तीसरी बार पिता बन गए हैं। दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार मेसी की पत्नी एंतोनेला रोकुजो ने शनिवार को तीसरे बच्चे को जन्म दिया। खुद लियोनल मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मेसी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है वह बेहद प्यारी है। दरअसल फोटो में दिख रहा है कि नवजात मेसी की उंगली पकड़े है।
फोटो शेयर करते हुए मेसी ने लिखा, 'आपका स्वागत है सिरो, ईश्वर का शुक्र है सब कुछ सही हुआ। मां और वह (बच्चा) बहुत अच्छे हैं। हम बेहद खुश हैं।' फोटो में मेसी का हाथ नवजात के हाथ में है। मेसी और एंतोनेला ने पिछले साल शादी की थी, उनके पहले ही 2 बेटे (थिएगो और मातेओ) हैं।
A post shared by Leo Messi (@leomessi) on
दरअसल बार्सिलोना और मलागा के बीच होने वाले मैच में अचानक आखिरी वक्त पर बार्सिलोना की टीम में बदलाव किया गया था। मेसी की जगह टीम में येरी मिना को शामिल किया गया। मेसी ने पर्सनल काम के चलते मैच से खुद को बाहर कर लिया था। इस बात की जानकारी बार्सिलोना ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर देते हुए बताया था कि आखिरी मिनट में टीम में बदलाव हुए हैं और मेसी मलागा के साथ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
