साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर का दावा- भारतीय क्रिकेट फैन ने की नस्लीय टिप्पणी
नई दिल्ली। एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर को गुस्सा आया है और इस बार उनका ये गुस्सा किसी क्रिकेट खिलाड़ी पर नहीं फूटा है बल्कि इस बार नाराजगी दिखी है उनकी इंडियन फैन पर , जिस पर ताहिर ने आरोप लगाया है कि उसने उन पर नस्लीय टिप्पणी की है। ताहिर का कहना है कि भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच के दौरान ऐसा हुआ। ताहिर के दावे और शिकायत के बाद देश के क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने दी जानकारी
आपको बता दें कि ताहिर शनिवार को जोहानिसबर्ग में बारिश से प्रभावित इस मैच में नहीं खेले थे जिसमें भारत को पांच विकेट से हार मिली थी। दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि यह खिलाड़ी जब 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभा रहा था तो उसके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की गई। ताहिर की शिकायत पर सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को देखने भी गए थे जिसने उन पर फब्ती कसी है।
सीएसए ने मामले की जांच शुरू कर दी है
ताहिर ने कहा कि उन्होंने जिस व्यक्ति को फब्ती कसते देखा था, वो एक इंडियन प्रशंसक था और वो भारत के प्रदर्शन से तिलमिलाया हुआ था। यह घटना तब हुई जब वह वांडरर्स में खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और मैदान के बीच गलियारे में ऊपर नीचे जा रहे थे। मूसाजी ने पुष्टि की कि सीएसए ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
