कोहली से भी तेज रन बना रहे हैं राहुल, विजडन इंडिया चुना साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गए भारत के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ा सम्मान मिला है। दरअसल वनडे के अलावा टी-20 क्रिकेट में शानदार औसत लेकर चल रहे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को विजडन इंडिया ने बड़े सम्मान के लिए चुना है। बीते दिन विजडन इंडिया अलमैनेक का छठा संस्करण रिलीज हुआ है। इसमें केएल राहुल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। अलमैनेक ने विश्व कप के जश्न की तस्वीर मुखपृष्ठ पर छापकर भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी खास तवज्जो दी है।
गौरतलब है कि केएल राहुल टी-20 फार्मेट के सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह टी-20 मैचों में कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा रन औसत रखने वाले बल्लेबाज हैं। केएल राहुल का टी-20 में रन औसत 50.89 और विराट कोहली का रन औसत 50.85 है।
विराट कोहली सबसे सफल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे लेकिन इस साल फोकस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मैचों पर होगा। सुरेश मेनन ने संपादकीय में लिखा, 'कोहली आंकड़ाविदों के नूरे नजर हैं। वह विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो क्रिकेट इतिहासकारों के भी लाड़ले हो जाएंगे।' महिला क्रिकेटरों में दीप्ति शर्मा को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से चुना गया। दीप्ति ने वर्ल्ड कप शानदार प्रदर्शन किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
