ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप: अखिल शेरोन ने दिलाया भारत को चौथा गोल्ड मेडल
नई दिल्ली। मैक्सिको में जारी ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन भी जारी है। शनिवार को भारत के अखिल शेरोन ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3P) में शानदार परफॉर्मेंस कर भारत की झोली में चौथा गोल्ड डाल दिया। 22 साल के अखिल मौजूदा वर्ल्ड कप के आठवें दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3P स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे।
फाइनल में उन्होंने सर्वाधिक 455.6 अंक हासिल किए। पहली बार शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग ले रहे अखिल ने यह स्वर्णिम सफलता हासिल की है। इस टूर्नमेंट में भारत अब 4 गोल्ड, 1 रजत और 4 ब्रॉन्ज (कुल 9) मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। चीन (5) और अमेरिका (5) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
शेरोन के अलावा इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से सीनियर शूटर संजीव राजपूत और स्वपनिल कुसाले भी भाग ले रहे थे। हालांकि वह दोनों कोई पदक अपने नाम नहीं कर पाए। आपको बता दें कि इससे पहले शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की मनु भाकेर ने दो गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचा था। इसके अलावा एक गोल्ड मेडल शहजर रिजवी ने जीता था ।
Make it FOUR gold medals for India 🇮🇳 in Guadalajara! #ISSFWC pic.twitter.com/pdbLyf3e4H
— ISSF (@ISSF_Shooting) March 10, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
