नई दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से भारतीय उपमहाद्वीप के लिए मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। सोनी पिक्चर्स ने ईसीबी से 5 सालों के लिए मीडिया राइट्स हासिल किए हैं। इस करार के बाद साल 2018 से साल 2022 तक सोनी के पास मैचों का एक्सलूसिव मीडिया राइट्स होगा। ये अधिकार टीवी और डिजिटल दोनों होगा। इस करार के बाद सोनी के पास ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान,श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के मीडिया राइट्स मिल गए हैं।
आपको बता दें कि इस मीडिया अधिकार में इंग्लैंड में खेले जाने वाले वनडे, टेस्ट और टी20 मैच भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि सोनी पिक्चर्स पर प्रसारित मैच भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के दर्शकों के लिए लाइव होगा।