Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वसीम जाफर ने चुनी मुंबईकर्स की दमदार इलेवन, रोहित-गावस्कर को मिली ओपनिंग

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। जाफर ऐसे बल्लेबाज हैं जो बहुत ज्यादा लंबा टेस्ट करियर ना होने के बाद भी देश की लीजेंड हस्तियों में शुमार हैं। उनकी बात की अहमियत और गंभीरता की तुलना राहुल द्रविड़ से की जा सकती है जो चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। जाफर ने हाल में क्रिकेट से संन्यास लिया है और अब वे सोशल मीडिया पर अधिक मुखरता से फैंस के साथ बातचीत कर रहे हैं।

ऑल टाइम मुंबई इलेवन-

ऑल टाइम मुंबई इलेवन-

कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण हर कोई घर के अंदर रहने के लिए मजबूर है, ऐसे में जाफर ट्विटर पर नियमित रूप से प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहें हैं। वे हाल ही में अपनी कुछ प्लेइंग इलेवन चुन चुके हैं जिसमें भारत की वनडे टीम भी शामिल हैं। और अब मुंबई इलेवन की टीम चुनी है। यह ऑल टाइम मुंबई इलेवन है जो 1970 के बाद के खिलाड़ियों को लेकर चुनी गई है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट में मुंबई के खिलाड़ियों का योगदान बहुत बड़ा रहा है।

'कपिल भाई मेरी बात नहीं समझे'- भारत-पाक सीरीज पर फिर बोले शोएब अख्तर

गावस्कर टीम के कप्तान

गावस्कर टीम के कप्तान

ट्विटर पर जाफर ने अपनी टीम की घोषणा की जिसमें सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। वास्तव में, उन्होंने गावस्कर को टीम का कप्तान भी बताया, जिसमें महान सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने विनोद कांबली को भी शामिल किया है। सचिन के बचपन के दोस्त कांबली को बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जाता है लेकिन वे कभी भी अपनी क्षमताओं के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में न्याय नहीं कर सके।

कमाल के बल्लेबाज रहे हैं जाफर-

कमाल के बल्लेबाज रहे हैं जाफर-

260 प्रथम श्रेणी खेलों के अनुभवी, जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच और 2 एकदिवसीय मैच खेले। मुंबई के साथ शुरुआत करने के बाद, सलामी बल्लेबाज 2015-16 सत्र से पहले विदर्भ चले गए। विदर्भ के लिए खेलते हुए, जाफर 2019 में 150 रणजी ट्रॉफी खेलों में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने 2018-19 सत्र में भी शानदार रन बनाए, उन्होंने 69.13 के औसत से चार शतक और 206 के उच्चतम स्कोर के साथ 1037 रन बनाए।

ये है 1970 के बाद की जाफर की मुंबई इलेवन-

ये है 1970 के बाद की जाफर की मुंबई इलेवन-

1970 के बाद से जाफर की मुंबई इलेवन: सुनील गावस्कर (c), रोहित शर्मा, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, सी पंडित (wk), साईराज बहुतुले या रमेश पोवार, अजीत आगरकर या अब्दुल इस्माइल, जहीर खान, ए कुरुविला, 12वां खिलाड़ी- जी पारकर

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 11:20 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+