जोहांसबर्ग, 17 फरवरी: वर्ष 2010 में होने वाले फुटबाल के विश्वकप की स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष इर्विन खोजा का कहना है कि डरबन इन खेलों के उद्धाटन समारोह के लिए उपयुक्त स्थान है।
खोजा ने डरबन के माभिदा स्टेडियम में 350 मीटर लंबी मेहराब के उद्घाटन के अवसर पर कहा, "मेरी इच्छा है कि उद्घाटन समारोह यहां हो लेकिन यह निर्णय लेना मेरे हाथ में नहीं है। इस शहर ने 2010 के विश्वकप की तैयारी के क्षेत्र में शानदार काम किया है।"
उल्लेखनीय है कि यह स्टेडियम 2010 के फुटबाल विश्वकप के प्रमुख आयोजन स्थलों में से एक है। लगभग 70,000 दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में विश्वकप के दौरान पहले और दूसरे दौर के मैच तथा सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा।