Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान का आया नाम तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। आईपीएल का सीजन भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन उसकी चर्चाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी खिलड़ियों की कोई बात वायरल हो रही है तो कभी उनके निजी जिंदगी के कुछ किस्से। ऐसे में आईपीएल की एक और चर्चा इन दिनों आम है जब से मुंबई के ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान को एक समन भेजा और शनिवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। गौरतलब हो की ऐसा माना जा रहा है की अरबाज खान भी आईपीएल में सट्टा लगाते थे और अरबाज ने भी पुलिस के सामने ये बात कबूल की की वो कई सालों से सोनू जलान के संपर्क में थे। इस बात की खबर जैसे ही लोगों को पता चली लोगो ने ट्वीटर पर अरबाज खान को लेकर कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी, और उनके साथ-साथ सलमान खान के बारे में भी कुछ इस तरह की बातें कहीं।

यूजर ने कहा खिलाड़ियों की भी हो जांच

आरबाज के फंसने के बाद एक यूजर ने कहा की बीसीसीआई को भी आगे आना चाहिए और खिलाड़ियों के खिलाफ भी कार्यवाही करनी चाहिए।

सलमान खान और सोहेल खान का ऐसा है रिएक्शन

एक यूजर ने ट्यूबलाइट फिल्म की एक फोटो डालते हुए कहा की सोेहेल और सलमान का कुछ इस तरह से रिएक्शन रहा जब उन्होंने अरबाज के बारे में ये सुना।

अरबाज को बताया कच्चा खिलाड़ी

एक यूजर ने आमिर और सलमान की एक फिल्म की फोटो शेयर करते हुए लिखा की अरबाज अभी कच्चा खिलाड़ी है फंस गया।

एक वीडियो किया पोस्ट

एक यूजर ने दबंग मूवी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा की पॉकेट मनी का सट्टा खेलते हैं अरबाज खाऩ।

Story first published: Saturday, June 2, 2018, 16:56 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+