Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाएगी : रेड्डी

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी ने कहा है कि सरकार राष्ट्रमंडल खेलों की परियोजनाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से लेगी। रेड्डी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी की देखरेख करने वाले मंत्रियों के समूह के प्रमुख हैं।

ज्ञात हो कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं, घटिया स्तर के काम और फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने की ओर उंगली उठाई गई है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में यहां रविवार को भारोत्तलन पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कहा, "सीवीसी ने प्राथमिक टिप्पणी की है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे।"

लेकिन रेड्डी ने कहा कि इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा, "मंत्रियों का समूह हर सप्ताह बैठक करता है और खेल के सभी पहलुओं पर नजर रखता है। मैं आलोचना का स्वागत करता हूं लेकिन कभी-कभी लोग छोटे-छोटे मुद्दों को तूल देने लगते हैं। मैं मीडिया से अपील करता हूं कि वह सच्चाइयों को और कमियों को जाहिर करे ताकि इन्हें ठीक किया जा सके। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।"

रेड्डी ने कहा, "यह दौड़ का अंतिम पड़ाव है। ये अवश्यंभावी समस्याएं हैं और बीजिंग ओलंपिक के दौरान भी सामने आई थीं। हमें अपनी उपलब्धियों को कम करने नहीं आंकना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+