पोंटिंग ने बोलिंगर के चयन का समर्थन किया
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "बोलिंगर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। मुझे यकीन है कि वे अपने प्रदर्शन से स्मिथ को गलत साबित करेंगे, जिन्होंने सिडनी टेस्ट मैच के लिए उनके चयन पर सवाल खड़े किए हैं।"
उल्लेखनीय है कि स्मिथ ने बोलिंगर के चयन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि कहा है कि आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है।
बकौल स्मिथ, "मेरी राय में बेन हिलफेनहास को मेलबर्न टेस्ट और बोलिंगर को सिडनी टेस्ट के लिए टीम में शामिल करना यह साबित करता है कि आस्ट्रेलियाई चयन समिति में पारदर्शिता का अभाव है।"
स्मिथ का मानना है कि बोलिंगर को चुनकर अगर आस्ट्रेलियाई चयनकर्ता उनकी टीम को किसी तरह से चौंकाना चाहते थे तो वे गलत हैं क्योंकि आज की तारीख में किसी की तकनीक किसी से छुपी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications