2019 का विश्वकप जीतेगा भारत, वीरेंद्र सहवाग ने जताया भरोसा
नई दिल्ली। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आईसीसी की रैंकिंग में टेस्ट और वनडे दोनो में ही पहले पायदान पर है। भारतीय क्रिकेट अभी हर तरह से मजबूत है और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम भी है। भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी क्रम दोनो ही मौजूदा समय में लाजवाब है। टीम की इस मजबूती और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा है कि जिस तरह की भारतीय टीम मौजूदा समय में है उससे यह साबित होता है कि 2019 में होने वाले विश्वकप के लिए भारत सबसे प्रबल दावेदार है।
सहवाग ने जताया भरोसाः मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने कहा की भारतीय टीम के अंदर देश से बाहर जाकर भी टेस्ट मैच जीतने की क्षमता है जिस तरह की हमारे पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत का इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरा है,ऐसे में भारत की जीत पर सहवाग को पूरा भरोसा है। उन्होंने अपने दौर का जिक्र करते हुए बताया कि हमारे समय पर टीम में श्रीनाथ,जहीर खान, अजीत अगरकर और नेहरा जैसे गेंदबाज थे लेकिन ये चारों कभी साथ नहीं खेल सके। उन्होंने कहा कि लेकिन इस टीम की गेंदबाजी में पूरी क्षमता है और किसी भी चुनौती का सामना करने की प्रतिभा भी है। उन्होंने कहा कि हमने धोनी के नेतृत्व में दो विश्वकप जीते हैं,हमारे पास एक युवा कप्तान था और एक युवा टीम फिर भी हम जीते जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
