वीडियो: टेबल पर गेल का सिर और सेब खिला रहे केएल राहुल, क्या था ये?
मोहाली: यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने दूसरे ही मैच में वो कर दिखाया जो इस सीजन में कोई अभी तक नहीं कर सका था। गेल ने आईपीएल 2018 की पहली सेंचुरी जड़ दी। लेकिन मैदान के बाहर गेल की शरारतें भी कम नहीं हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले लंच के वक्त उन्होंने ऐसा मजाक किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। पंजाब के टीम मेंबर्स लंच करने के लिए होटल पहुंचे तो टेबल पर सलाद के बीच गेल का सिर देखकर उनके होश ही उड़ गये लेकिन क्रिस खुद खूब हंसते हुए दिखे। यह काफी मजाकिया था जिसपर बाद में सभी ने मजे लिए। kingsxipunjabofficial से इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट हुआ है। इस वीडियो में केएल राहुल क्रिस को कटे हुए सेब खिलाते दिखाई दे रहे हैं।
टेबल पर सलाद के बीच गेल का सिर देख हैरान थे सभी
हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले लंच के वक्त उन्होंने ऐसा मजाक किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। पंजाब के टीम मेंबर्स लंच करने के लिए होटल पहुंचे तो टेबल पर सलाद के बीच गेल का सिर देखकर उनके होश ही उड़ गये।

केएल राहुल क्रिस को कटे हुए सेब खिलाते दिखाई दिए
वीडियो में केएल राहुल क्रिस को कटे हुए सेब खिलाते दिखाई दे रहे हैं। क्रिस खुद भी ऐसे मजाक पर खूब हंसते हुए दिखे। क्रिस खुद भी खूब हंसते हुए दिखे।

क्रिस गेल को पसंद है ऐसी मस्ती
क्रिस खुद भी खूब हंसते हुए दिखे। यह काफी अलग तरह का और मजाकिया था जिसपर सभी ने मजे लिए। गेल इस तरह की शरारत अक्सर करते हैं और साथियों के साथ मस्ती करते हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब और सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 15 रनों से जीत दर्ज की। यूनिवर्स बॉस ने इस सीजन का पहला शतक जड़ते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गेल ने जैसे ही शतक जड़ा, युवी और पूरी टीम झूमने लगी। प्रीति जिंटा भी काफी प्रसन्न थीं और उन्होंने मैच के बाद गेल के साथ डांस भी किया। गेल की सेंचुरी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 193 रन बनाए। गेल 63 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद रहे। गेल ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के व 1 चौका जड़ा। इसके अलावा करुण नायर ने 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली औऱ पंजाब की टीम ने ये मैच 15 रनों से जीता।
या भी पढ़ें: जब गेल की सेंचुरी पर युवी और प्रीति जिंटा ने किया डांस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
