IPL Match Preview: जीत के लिए तरस रही आरसीबी और दिल्ली के बीच होगी कड़ी टक्कर
बेंगलुरू। आईपीएल-11 का 19वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच शनिवार को रात 8 बजे से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जीत को तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और दिल्ली डेयरडेविल्स हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। दोनों टीमें अभी प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। दोनों ही टीमें अभी तक चार में से एक ही मैच जीत सकी हैं। कोहली की टीम आरसीबी को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने हराया था। लेकिन इस मैच में कोहली अकेले डटे रहे और 92 रनों की नाबाद पारी खेली।
|
आरसीबी की गेंदबाजी बनी चिंता का सबब, बल्लेबाजी में भी नहीं दिखा दम!
पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ पारी की शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट झटकने के बाद भी आरसीबी मुंबई को 200 प्लस का स्कोर खड़ा करने से नहीं रोक पाई। कुल मिलाकर आरसीबी को अपने गेंदबाजी आक्रमण में सुधार करना होगा क्योंकि पिछले दोनों मैचों में गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन लुटाये हैं। युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर महंगे साबित हुए जिनसे दिल्ली के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम में कोहली के अलावा और कोई बल्लेबाज योगदान नहीं दे पा रहा है। दिल्ली के खिलाफ कोहली को बल्लेबाजों से खास उम्मीदें होगी।
|
डिविलियर्स से होंगी उम्मीदें
साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स अभी तक 122 रन ही बना सके हैं जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ब्रेंडन मैकुलम ने तीन मैचों में सिर्फ 47 रन बनाए हैं। विराट के अलावा एबी डिविलियर्स, क्विंटन डिकॉक जैसे जबरदस्त खिलाडियों वाली आरसीबी आइपीएल के पिछले 10 संस्करणों की तरह 11वें संस्करण में भी फिसड्डी ही साबित हो रही है और उसने भी पिछले चार मैचों में केवल एक ही मैच जीता है। बेंगलुरु ने अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के हाथों 46 रन से गंवाया था।
|
वापसी की पूरी कोशिश करेगी दिल्ली
दूसरी ओर दिल्ली के पास जैसन राय, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हालांकि इनमें पंत के अलावा कोई बल्लेबाज खास फॉर्म में नहीं हैं। जैसन रॉय ने पहले मैच में 90 प्लस का स्कोर बनाकर टीम को जीत दिलाई थी लेकिन उसके बाद अगले मैच में 1 रन ही बना सके। खुद कप्तान गंभीर को भी आगे आकर रन बनाने होंगे। दिल्ली को पहले मैच में पंजाब ने हराया जबकि रायल्स ने उसे दूसरे मैच में मात दी थी। दिल्ली ने मु्ंबई के खिलाफ मैच में जीत के साथ वापसी जरूर की थी। दिल्ली के पास अमित मिश्रा वो वापस प्लेइंग इलेवन में लाने का मौका है। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट पर भी दिल्ली का दारोमदार होगा।
|
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
शनिवार, 21 अप्रैल
मैच 19: दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
रात 8 बजे IST, फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
