IPL 2018: आखिर कौन है विराट सेना के मुस्कान की वजह
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबले न सिर्फ दर्शकों को बल्कि खिलाड़ियों को भी खासा लुभा रहे हैं। खिलाड़ियों की शानदार पारी दर्शकों के साथ-साथ अपने साथी खिलाड़ी पर गहरी छाप छोड़ रही है। ऐसा ही एक मुकाबला आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला गया मैच था जिसमें एबी डिबिलियर्स की शानदार पारी ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को भी अपना दीवीना बना लिया है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज की 39 गेंदों में शानदार 90 रन की पारी ने आरसीबी को जीत दिलाई।
डिविलियर्स की इस इनिंग की तारीफ करते हुए आरसीबी के कप्ताान विराट कोहली ने कहा कि हमें अभी इस सीरीज में कई सारे स्तरों पर सुधार की जरूरत है लेकिन जब आपकी टीम में एबी डिबिलियर्स जैसे शानदार बल्लेबाज हों तो फिर आपके चेहरे पर मुस्कराहट की वजह बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हम दोनों जानते हैं कि अगर हमने 60-70 रन की साझेदारी कर ली तो हम मैच जीत जाएंगे। गौरतलब हो कि इस मैच में कोहली ने भी 26 गेंद में 30 रन की पारी खेली थी और डिबिलियर्स के साथ 63 रन की साझेदारी की थी। आरसीबी अंक तालिका में दो जीत के साथ पांचवे पायदान पर है ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
