SRHvCSK: बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों से हराया
हैदराबाद। आईपीएल-11 का 20वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया जहां चेन्नई ने हैदराबाद को करीबी मुकाबले में 4 रनों से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद की टीम में चोटिल शिखर धवन की जगह रिकी भुई को शामिल किया गया लेकिन वे 0 पर आउट हो गए। इसके अलावा हैदाराबाद की तरफ से बिली स्टेनलेक को दोबारा प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई । वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स में केवल एक बदलाव हुआ। इमरान ताहिर की जगह फॉफ डुप्लेसिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद धीमी रही। एक समय 7.1 ओवर में चेन्नई का स्कोर 32 पर दो विकेट था। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए लोकल ब्वॉय अंबाती रायडू ने कहानी पलटकर रख दी। दरअसल वॉटसन (9) और डुप्लेसिस (11) के जल्दी आउट हो जाने के बाद रायडू और रैना ने पारी को संभाला। एक तरफ रैना धीरे खेल रहे थे तो दूसरी तरफ से रायडू ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 37 गेंदों में 9 चौके व 4 छक्कों की मदद से 79 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि राडयू अपनी ही गलती के चलते रन आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे धोनी ने देर नहीं लगाई और 12 गेंदों में 3 चौके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। रैना भी 43 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
जीत के लिए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। डेब्यू कर रहे रिकी भुई पहले ही ओवर में 0 पर चाहर का शिकार हो गए। भुई के बाद बैटिंग के लिए आए मनीष पांडे भी 0 पर चाहर का शिकार बने। पांडे के बाद दीपक हुड्डा 1 रन बनाकर दीपक का तीसरा शिकार बने। हालांकि उसके बाद एक छोर पर टिके कप्तान केन विलियमसन को साथ मिला शाकिब अल हसन का। शाकिब ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए और कर्ण शर्मा का शिकार बने। शाकिब के बाद को युसुफ पठान का साथ मिला। हालांकि विलियमसन टीम को जीत के करीब ले जाकर खुद आउट हो गए। केन विलियमसन 51 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रावो ने पवेलियन भेजा। इसके बाद पठान ने बेहद सटीक पारी खेली लेकिन वे भी करीब जाकर आउट हो गए और 27 गेंदों में 45 रन ही बने सके। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए राशिद खान ने मैच में रोमांच ला दिया। राशिद ने 4 गेंदों में 2 छक्के व 1 चौके की मदद से नाबाद 17 रन बनाए। कुल मिलाकर हैदराबाद निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी।
यहां पढ़ें SRHvCSK का LIVE CRICKET SCORE:-
हैदराबाद की पारी-
- बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों से हराया
- 157 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा छठा झटका, युसुफ पठान 27 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। ठाकुर ने लिया विकेट।
- 150 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा बड़ा झटका। केन विलियमसन 51 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने लिया विकेट।
- 71 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, शाकिब 24 रन बनाकर आउट। कर्ण शर्मा ने लिया विकेट।
- मुश्किल में हैदराबाद, चाहर ने झटका तीसरा विकेट, 22 के स्कोर पर हुड्डा 1 रन बनाकर आउट।
- 10 के स्कोर पर हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा, मनीष पांडे 0 पर आउट। चाहर ने लिया विकेट।
- पहले ही ओवर में डेब्यू कर रहे रिकी भुई बने चाहर का शिकार। 0 पर हुए आउट।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद, रिकी भुई-विलियमसन क्रीज पर
चेन्नई की पारी-
- चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए दिया 183 रनों का लक्ष्य धोनी 12 गेंदों में 25 रैना 43 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
- सुरेश रैना ने 39 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ चेन्नई
- 144 के स्कोर पर चेन्नई को लगा बड़ा झटका, अंबाती रायडू 37 गेंदों में 79 रन बनाकर रन आउट
- 27 गेंदों में रायडू ने जड़ी फिफ्टी, संभल कर बैटिंग कर रहे हैं रैना
- रैना-रायडू ने संभाली चेन्नई की पारी। 13 ओवर के बद चेन्नई का स्कोर 87/2
- राशिद की पहली ही गेंद पर स्टंप आउट हुए डुप्लेसि, 32 के स्कोर पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा
- 14 के स्कोर पर सीएसके को लगा पहला झटका, 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए वॉटसन। भुवी ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके, डुप्लेसिस और वॉटसन क्रीज पर
- -----------------------------------------------------------------------------
- सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, फफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी (कीपर /कप्तान), सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चहर, कर्ण शर्मा, शारदुल ठाकुर।.
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), यूसुफ पठान, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, रिकी भुई, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
