Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉम मूडी की सलाह, अपना नेचुरल गेम खेलें टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज

मोहाली: आईपीएल 11 का 16वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को रात 8 बजे से मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि हैदराबाद अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब की टीम भी लय में है उसने अपने तीन मैचों में से दो जीते हैं। इसके अलावा पंजाब की टीम में पिचले मैच में क्रिस गेल को ओपनिंग पर भेजा गया था। सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को नेचुरल गेम खेलने का सुझाव दिया है। टॉम मूडी ने कहा है कि टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों को सिर्फ अपना नेचुरल गेम खेलना होगा तभी वो मैच जीत पाएंगे।

गेल-राहुल के बनाया है प्लान:

वहीं पंजाब के खिलाफ मैच को लेकर भी प्लान बनाया जा रहा है और किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल पर टीम की नजरें हैं। टॉम मूडी ने कहा कि दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं लेकिन दोनों के लिए एक अलग प्लान बना है। मूडी ने कहा कि उन्हें लगता है कि हर खिलाड़ी का खेल अलग होता है लेकिन उनके लिए टीम ने गेम प्लान बनाया है।

नई फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे गेल ने अपने पहले ही मैच में तूफान मचा दिया। पंजाब के लिए ये अच्छा संकेत हैं। क्योंकि जब गेल का बल्ला चलता है तो अच्छा-अच्छा गेंदबाज फेल हो जाता है। हालांकि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण सबसे मजबूत है जिसमें फार्म में चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और लेग स्पिनर राशिद खान मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: IPL Match Preview: घर में हैदराबाद का विजयरथ रोकने उतरेंगे पंजाब के किंग, होगी कड़ी टक्कर

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 16:17 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+