Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल :राइडर और कालिस की तूफानी शुरुआत (लीड-1)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही रॉयल चैलेंजर्स टीम ने मात्र छह रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद राइडर और कालिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए पांच ओवर के खेल में टीम का कुल योग 47 रनों तक पहुंचा दिया।

खबर लिखे जाने तक राइडर जहां 20 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे वहीं कालिस ने नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स ने जहां अब तक खेले गए तीन में से दो मैच हारे हैं और एक जीत दर्ज की है वहीं किंग्स इलेवन के हिस्से दो बार हार ही आई है। आठ टीमों की तालिका में रॉयल चैलेंजर्स छठे और किंग्स इलेवन सबसे निचले स्थान पर है।

कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरहाजिरी में खेल रही किंग्स इलेवन टीम को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था जबकि उसे चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार का सामना पड़ा है।

किंग्स इलेवन को दिल्ली डेयर डेविल्स और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ हार मिली है। यह अलग बात है कि दोनों मैच बारिश के कारण प्रभावित हुए थे। आईपीएल के पहले सप्ताह में यही टीम अब तक एक भी अंक हासिल करने में नाकाम रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+