डोकिच ने अपने पिता पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 26 वर्षीय डोकिच ने समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "मेरे पिता ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया था। मैंने उनकी प्रताड़ना से बचने के लिए ही घर छोड़ा था। उस घटना के बाद मेरे लिए टेनिस खेलना ज्यादा आसान काम प्रतीत होता था।"
डोकिच ने वर्ष 2000 में सिडनी ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद पिता का घर छोड़ दिया था। वह अपने पिता द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से बचने के लिए सर्बिया चली गई थीं।
तीन साल पहले डोकिच ने एक बार फिर अपने देश लौटने का फैसला किया। उनकी वापसी रंग लाई और वह इस साल आयोजित साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। आस्ट्रेलियन ओपन में डोकिच को वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश मिला था।
डोकिच ने 2000 में विंबलडन का सेमीफाइनल खेला था। दो साल बाद वह अपने टेनिस करियर के सर्वोच्च मुकाम पर पहुंची थीं। उस साल उन्होंने विश्व वरीयता क्रम में चौथा स्थान हासिल किया था। मौजूदा समय में वह 31वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications