देखें विराट-अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
नई दिल्लीः अपनी बल्लेबाजी और अंदाज से प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली,अपनी पर्सनल लाइफ से भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। एक लंबे समय से चली आ रही विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी अब भले ही शादी के बंधन में बंध गई हो लेकिन अब भी उनके फैंस के बीच यह हमेशा ही बड़ी चर्चा का विषय रहता है। एक तरफ अनुष्का अपने अभिनय के जादू से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं तो वहीं कोहली के विराट रिकार्ड उनके फैंस को उनका दीवाना बनाते हैं। अपने-अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा विरुष्का अगर साथ में भी हों तो यह एक अलग ही धूम मचाता है। इसका एक उदाहरण अभी हाल ही में विराट कोहली द्वारा पोस्ट की गई इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों से देखने को मिलता है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है।
सोशल मीडिया पर धूम मचा रही पोस्टः विराट और अनुष्का दोनो ही अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अभी हाल ही में अपनी और अनुष्का शर्मा का एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा कि जीवन के प्यार, बेहद खूबसूरत लड़की के साथ । इन दोनों के प्रशंसकों का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि यह छोटा सा वीडियो कुछ घंटो में ही वायरल हो गया और तकरीबन 17 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
