For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्पिनरों से नहीं डरते हम : क्लार्क

By Staff

पाकिस्तान ने अपने दो स्पिनरों-शाहिद आफरीदी (6/38) और सईद अजमल (2/19) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया को 168 रनों पर आउट करते हुए यह मैच चार विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

क्लार्क ने कहा, "मैं यह बिल्कुल नहीं मानता कि हमारे बल्लेबाज स्पिनरों से भय खाते हैं। यह कहना जायज हो सकता है कि बुधवार को हम स्पिनरों को ठीक से नहीं खेल सके लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्पिनर हमारी कमजोरी हैं। शायद हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह विकेट स्पिनरों के लिए इतनी मददगार साबित होगी। अब हम यह जान गए हैं और इसी हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे।"

आफरीदी और अजमल की धारदार गेंदबाजी के आगे आस्ट्रेलिया के केवल चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। एक समय उसने 122 रनों पर नौ विकेट गंवा दिए थे लेकिन जेम्स होप्स ने कठिन वक्त में 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम का कुल योग 168 रनों तक पहुंचाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+