राशिद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें और कौन है इस लिस्ट में
मोहाली: आईपीएल 2018 के लिए जब नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी तब किसी भी फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के इस सबसे तूफानी बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई थी। लेकिन शायद अब बाकी की 7 फ्रेंचाइजी पछता रही होंगी। दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे दिन नीलामी के आखिरी समय में क्रिस गेल को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदकर बड़ा दांव खेला था।
SRH के खिलाफ क्रिस गेल ने 58 गेंदों में एक चौके और 11 छक्कों की मदद से अपने टी20 करियर का 21वां शतक जड़ा। वह आईपीएल 2018 में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। गेल ने सिद्धार्थ कौल द्वारा किए पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जमाया। लेकिन इस मैच में राशिद खान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया जिसे शायद राशिद कभी याद नहीं रखना चाहेंगे।

उमेश यादव ने सबसे अधिक 59 रन लुटाये
इस सीजन में उमेश यादव ने सबसे अधिक 59 रन लुटाये थे जब उनका सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ था।

मुस्तफिजुर अपने स्पेल में 55 रन लुटा बैठे।
मुस्तफिजुर की जमकर क्लास कोहली की टीम ने ली थी जब 55 रन अपने स्पेल में मुस्तफिजुर लुटा बैठे।

शमी ने 4 ओवरों में 53 रन दिये।
वहीं शमी KKR के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवरों में 53 रन दिये। राशिद खान ने अपने 4 ओवरों में 55 रन लुटाकर एक अनचाहा रिकॅार्ड अपने नाम कर लिया था। IPL-2018 के सीजन में राशिद खान सबसे अधिक रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर आ गये।
राशिद खान पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर करुण नायर ने एक रन ले लिया। अब सामने थे खतरनाक मूड में बैटिंग कर रहे गेल और ओवर की दूसरी गेंद 6 रनों के लिए उड़ा दिया गेल ने, लेकिन काम खत्म नहीं हुआ था। तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद को भी गेल ने 6 रनों के लिए भेज दिया। आखिरी गेंद पर 2 लेने के साथ ही गेल राशिद खान के ओवर से 27 बटोर चुके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
