आईसीसी मीटिंग के लिए भारत आएंगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही भारत की यात्रा करने वाला है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन नजम सेठी और CEO सुभान अहमद 21 अप्रैल को कोलकता में होने वाली आईसीसी की मीटिंग में उपस्थित होने के लिए आएंगे। आपको बता दें कि इसके पहले 2015 में दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाली के सिलसिले में बोर्ड के पूर्व चैयरमैन शहरयार खान और नजम सेठी मुंबई आए थे। लेकिन शिव सेना द्वारा BCCI के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन की वजह से बातचीत नहीं हो पाई थी। तब से अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच क्रिकेट बहाली को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भारतीय क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ समझौता पत्र (एमओयू) का सम्मान नहीं करने के लिये छह करोड़ डालर के मुआवजे के दावे के निपटाने के लिये तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस समझौते के तहत भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 2015 से 2023 के बीच आठ साल में पांच द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी। इस मामले की सुनवाई दुबई में आईसीसी मुख्यालय में एक से तीन अक्तूबर के बीच होगी।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते कई सालों से क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है। अब भारत और पाकिस्तान आईसीसी ईवेंट्स में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
