RRvMI: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 3 विकेट से हराया
जयपुर। आईपीएल-11 का 21वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया जहां राजस्थान ने मुंबई को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था वहीं राजस्थान की टीम में बेन लाफलिन की जगह पर जोफ्रा आर्चर ने डेब्यू किया और स्टुअर्ट बिन्नी की जगह धवल कुलकर्णी की वापसी हुई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और ओपनर ईविन लुईस पहले ही ओवर में 0 पर आउट हो गए। हालांकि उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ मिलकर कमाल की पारी खेली। सूर्यकुमार 47 गेंदों में 72 और ईशान किशन 42 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा केवल पोलार्ड ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पोलार्ड 20 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। अंत के ओवरों में मुंबई के लिए जोफरा आर्चर कहर बनकर आए। आईपीएल में डेब्यू कर रहे जोफरा ने अपने एक ही ओवर में पहले क्रुणाल फिर हार्दिक पांड्या और फिर मिशेल मैक्लेमांघन को आउट कर राजस्थान की वापसी करा दी। आर्चर ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। जिसकी बदौलत मुंबई 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी।
जीत के लिए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी धीमी रही। पहली बार ओपनिंग करने आए राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर चलते। इसके अलावा कप्तान रहाणे भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके और 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि बेन स्टोक्स ने जरूर एक बार फिर से बल्ले से अच्छा साथ दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 40 रन बनाए।
स्टोक्स के जाने के बाद राजस्थान के एक के बाद एक विकेट गिरने शुरू हो गए। पहले हेनरिक क्लासेन 0 पर मुस्तफिजुर का शिकार बने। उसके बाद बुमराह ने एक के बाद एक लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर को आउट कर मैच मुंबई के पाले में डाल दिया। लेकिन आखिरी बुमराह ने अपने इस ओवर में 18 रन लुटा दिए। उसके बाद गेंदबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या ने मैच की अनौपचारिकताओं को पूरा किया। और मैच के हीरो बने कृष्णप्पा गौथम। कृष्णप्पा गौथम ने 300 के स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रनों की पारी खेली। कृष्णप्पा ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर हारा हुआ मैच जीत लिया।
Our Royal, @gowthamyadav88 finishes off in style.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 22, 2018
Remarkable 3⃣ wicket win by the Royals 🔥#RRvMI #JazbaJeetKa #HallaBol #VIVOIPL pic.twitter.com/lSasAGbUu5
यहां पढ़ें RRvMI का LIVE CRICKET SCORE:-
राजस्थान की पारी-
- रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 3 विकेट से हराया। कृष्णप्पा गौथम ने छक्का लगाकर 19.4 ओवर में हासिल कराया लक्ष्य।
- 158 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, आर्चर 9 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट
- हार के करीब राजस्थान का 125 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा, हेनरिका क्लासेन 0 पर आउट। मुस्तफिजुर ने लिया विकेट।
- बुमराह ने सैमसन के बाद बटलर को किया बोल्ड। राजस्थान का पांचवा विकेट गिरा।
- 125 के स्कोर पर राजस्थान को लगा चौथा झटका। फिफ्टी लगाकर सैमसन बने जसप्रीत बुमराह का शिकार।
- 110 के स्कोर पर राजस्थान को लगा तीसरा झटका। स्टोक्स 40 रन बनाकर बने हार्दिक पांड्या का शिकार।
- 38 के स्कोर पर राजस्थान को लगा दूसरा झटका, रहाणे 14 रन बनाकर आउट। मैक्लेनांघन ने लिया विकेट।
- राजस्थान को लगा पहला झटका, 14 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर आउट
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स, त्रिपाठी-रहाणे क्रीज पर
मुंबई की पारी-
- मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए दिया 169 रनों का लक्ष्य। 20 ओवर में 7 विकेट खोकर बनाए 168 रन।
- 159 के स्कोर पर लड़खड़ाई मुंबई की पारी, जोफरा आर्चर ने एक ओवर में झटके 3 विकेट, मैक्लेनांघन 0 पर बोल्ड।
- जोफरा आर्चर के सामने ढेर हुए पांड्या ब्रदर्स, 159 के स्कोर पर मुंबई का छठा विकेट गिरा
- 154 के स्कोर पर मुंबई का पांचवा विकेट गिरा, जोफरा आर्चर ने क्रुणाल को बनाया आईपीएल का पहला शिकार।
- लड़खड़ाई मुंबई की पारी, रोहित शर्मा 0 पर रन आउट।
- 135 के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार 47 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट। उनादकट ने लिया विकेट।
- 131 के स्कोर पर मुंबई को लगा दूसरा विकेट, ईशान किशन 58 रन बनाकर आउट। कुलकर्णी ने लिया विकेट।
- सूर्यकुमार के बाद ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी। 13 ओवर के बाद स्कोर 121/1
- 29 गेंदों में सूर्यकुमार यादव ने जड़ी फिफ्टी, 100 के करीब मंबई। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 93/1, सूर्य कुमार यादव 30 गेंदों में 51 और ईशान किशन 39 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- पहले ही ओवर में मुंबई को लगा झटका, लुईस 0 पर बोल्ड। धवल कुलकर्णी ने लिया विकट।
- ---------------------------------------------------------------------------------
- मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है वहीं राजस्थान की टीम में बेन लाफलिन की जगह पर जोफ्रा आर्चर आज डेब्यू कर रहे हैं।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), क्रुनाल पांड्या, किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कीपर), राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गोथम, जोफरा आर्चर, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
