बीबीसी फन एंड गेम्स
कार्यक्रम के इस अंक में आप सुन सकते हैं विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सुशील कुमार को जो कहते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतना आसान नहीं होता.
घर वापसी पर सुशील का भव्य स्वागत हुआ, उनके प्रशंषकों ने ढोल नगाड़े बजा कर हवाई अड्डे पर उनका अभिनन्दन किया.
खेल मंत्री एम एस गिल ने बुलाया सुशील को ताकि वो उन्हें समानित कर सके. सुशील के साथ इस मौके पर मौजूद थे उनके गुरु सतपाल भी. और जब मौका आया फोटो खिचवाने का, तब गिल ने गुरु सतपाल को फ्रेम से बहार हो जाने को कहा.
और ज़ाहिर सी बात है कि सुशील को ये बात रास नहीं आई. लेकिन सुशील के गुरु सतपाल कहते हैं कि इन सब बातों में कुछ नहीं रखा है.
शो में आप सुन सकते हैं सुरेश कलमाड़ी को, जो कर रहे हैं तारीफ राष्ट्रमंडल खेलों के गेम्स विलेज की. वो इसे अंतर्राष्टीय स्तर का बता रहे हैं. साथ ही वो ये भी बता रहे हैं कि इस विलेज में खिलाडियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications