महिला हॉकी विश्व कप : चीन, कोरिया और अर्जेटीना की जीत
मेजबान अर्जेटीना ने जहां अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए पूल-बी के मुकाबले में इंग्लैंड को 2-0 से पराजित किया वहीं कोरिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5-3 से और चीन ने स्पेन को 6-0 से हराया।
इस जीत ने मेजबान टीम को पूल-ए की तालिका में 15 अंकों के साथ सबसे मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मेजबान टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
इंग्लैंड को हालांकि पहली हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह भी सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इंग्लैंड के 10 अंक हैं। कोरिया ने आठ, चीन ने छह, दक्षिण अफ्रीका ने तीन और स्पेन ने एक अंक जुटाया है।
पूल-ए में हॉलैंड की टीम 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि इस पूल में दूसरे स्थान के लिए जर्मनी और आस्ट्रेलिया में भिड़ंत है। दोनों टीमों के नौ-नौ अंक हैं।
इस पूल में भारत ने एक जीत के साथ तीन अंक जुटाए हैं। उसने रविवार को जापान को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम को इससे पहले अपने तीन मैच गंवाने पड़े थे। मंगलवार को उसका सामना अंतिम लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications