युकी को सफल होने के लिए करनी होगी जोरदार मेहनत : रमेश कृष्णन
रमेश के मुताबिक युकी के लिए आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि वरिष्ठ सर्किट में खेलते हुए उन्हें कई तरह के उतार-चढ़ाव से रू-ब-रू होना पड़ सकता है।
शुक्रवार को युकी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रमेश ने कहा, "युकी ने ऑरेंज बाउल और आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतकर काफी हद तक अपनी प्रतिभा को साबित किया है लेकिन उनका आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें इसके माध्यम से उन्हें जूनियर और सीनियर सर्किट का अंतर समझ में आ जाएगा।"
रमेश के मुताबिक युकी को सीनियर सर्किट में काफी संयम से काम लेते हुए मैचों और टूर्नामेंटों का चयन करना होगा। उन्होंने कहा, "युकी को यह फैसला खुद करना होगा कि वह कौन सा टूर्नामेंट खेलें और कौन सा नहीं। आने वाला समय फिटनेस, खेल के स्तर और मानसिक तथा शारीरिक परीक्षा के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण होगा।"
रमेश ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आने वाले दिनों में युकी भारत के लिए डेविस कप खेलने में सफल रहेंगे।
बकौल रमेश, "युकी की बहनें-साना और अंकिता फेड कप में देश के लिए खेल रही हैं। मैं आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में युकी भी डेविस कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications