फीफा विश्व कप मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने एस्सम अल-हैदरी
नई दिल्ली। फीफा विश्वकप का रोमांच हर गुजरते मैच के साथ और ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। शानदार मुकाबलों के साथ-साथ रोज नए कीर्तिमान बन बिगड़ रहे हैं। ऐसे में सोमवार को हुए दिलचस्प मुकाबले में भी एक ऐसा ही कीर्तिमान रचा मिस्त्र के गोलकीपर एस्सम अल-हैदरी ने । गौरतलब हो कि मंगलवार को सऊदी अरब और इजिप्ट ने एक रोमांचक मुकाबला खेला था। हालांकि दोनो ही टीमों के लिए यह मुकाबला महज औपचारिक ही था क्योंकि ये दोनो टीमे इस विश्वकप में पहले ही बाहर हो चुकी थी और उनके लिए यह एक आखिरी मुकाबला था। हालांकि इस मैच में सऊदी अरब ने जीत के साथ इस विश्वकप को अलविदा कहा, लेकिन इजिप्ट के गोलकीपर के लिए यह मुकाबला बेहद यादगार रहा।
|
सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
गौरतलब हो कि हैदरी 45 वर्ष और 161 दिन के हैं और फीफा विश्वकप खेलने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। इस मुकाबले के साथ ही हैदरी ने इजिप्ट के लिए 153वां मुकाबला खेला हालांकि इस मुकाबले में सऊदी अरब ने एक गोल दागा जिसे हैदरी नहीं संभाल सके और सऊदी अरब ने अपने फीफा इतिहास का पहला गोल दागा।
|
1993 में शुरू हुआ था करियर
बता दें कि 1990 के बाद ये पहला मौका था जब इजिप्ट की टीम फीफा विश्वकप के लिए सेलेक्ट हुई थी। वहीं अगर हैदरी की बात करें तो हैदरी ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में की थी। वहीं पहला राष्ट्रीय मुकाबला अल्जीरिया के खिलाफ 1997 में खेला था। बता दें कि उनसे पहले कोलंबिया के गोलकीपर फरिद ने ब्राजील विश्वकप में 43 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया था।
|
इजिप्ट के लिए निराशाजनक रहा प्रदर्शन
गौरतलब हो कि ग्रुप ए की इस टीम के लिए इस सीजन का विश्वकप बेहद निराशाजनक रहा है। उसे अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के पहले मैच में इजिप्ट की टीम को उरग्वे ने 1-0 से हराया वहीं दूसरे मुकाबले में उसे मेजबान रूस से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस लीग के आखिरी मुकाबले में इजिप्ट को हराकर सऊदी ने अपनी पहली जीत दर्ज की और जीत के साथ विदाई ली।
देखें शानदार तस्वीरेंः
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
