For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

एल क्लासिकोः रियाल और बर्सिलोना में दो-दो अंक के साथ हुआ बराबरी का मुकाबला

नई दिल्ली। रियाल और बर्सिलोना के बीच हुए साल के पहले एल क्लासिको के मुकाबले में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक- एक गोल किया। एक रेड कार्ड और आठ येलो कार्ड इस मुकाबले में मिले। गौरतलब हो की इस दिलचस्प मुकाबले में रियाल की टीम दो बार पीछे हुई लेकिन दोनों दफा उसने बराबरी का गोल दागकर बर्सिलोना के होम ग्राउंड कैंप नोउ से विदाई ले ली है। इस लीग में पहले से कब्जा जमा चुकी बर्सिलोना की टीम के लिए भी यह मुकाबला अच्छा रहा क्योंकि उन्हें भी इस मैच से एक अंक मिल गया। दिलचस्प बात है की पहले हाफ के अंतिम में ही उसके खिलाड़ी रॉबर्टो को रेड कार्ड थमाकर मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जिसके कारण उन्हें यह मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

सुआरेज ने दागा मैच का पहला गोलः इस बेहद रोमांचक मुकाबले में मैच का पहला गोल लुईस सुआरेज ने 10वें मिनट में ही दाग दिया जिससे की बर्सिलोना को बढ़त मिल गई। इसके जवाब में खेल के 15वें मिनट में ही रियाल ने स्कोर बराबर कर लिया जब रोनाल्डो ने बेंजेमा की मदद से गोल किया। इस गोल को लगाने में रोनाल्डो के घुटने में चोट भी आ गई जिससे वो आधे समय के लिए मैदान से बाहर रहे। गौरतलब हो की 26 मई को य़ूएफा चैंपियंस लीग का खिताबी मुकाबला रियाल और लिवरपूल के बीच होगा, इस मुकाबले के पहले तक उम्मीद है की रोनाल्डो पूरी तरह से फिट हो जाएं। बता दों की इस मैच में आधे समय तक दोनों के बीच मुकाबला एक-एक अंक के साथ बराबर था। इसी बीच बर्सिलोना के रॉबर्टो को मार्सेलो को धक्का मारने के कारण रेड कार्ड थमाया गया। मेसी के गोल से बर्सिलोना को बढ़त जरूर मिली थी लेकिन गेरेथ वेल ने 72वे मिनट में एक गोल कर दिया जिससे की मुकाबला 2-2 से बराबर हो गया।

बार्सिलोना बना सकती है रिकॉर्डः इस सीजन में बार्सिलोना ने अब तक 35 मैच खेले हैं जिसमें से 26 मैचों में उसे जीत मिली है जबकि 9 मैच ड्रॉ रहे। बार्सिलोना को ला लीगा में तीन मैच अभी और खेलने हैं। बार्सिलोना अगर अपने बाकी तीन मैचों में नहीं हारा तो वो एक ऐसा रेकॉर्ड बना देगा जो ला लीगा के इतिहास में कोई टीम नहीं बना सकी। ला लीगा में 20 टीमें भाग लेती हैं और हर टीम को एक सीजन में 38 मैच खेलने होते हैं। जब से ला लीगा सीजन में हर टीम के 38 मैच खेलने की परंपरा की शुरुआत हुई है तबसे किसी भी टीम ने बिना एक भी मैच हारे इस लीग के खिताब पर कब्जा नहीं जमाया है। बता दें की 26वां गोल दागकर मेसी ने बर्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने रा रिकॉर्ड बनाया है। वहीं एल क्लासिको मुकाबलों में 400 से ज्यादा गोल दागने वाली पहली टीम रियाल बनी उसके खाते में अब 401 गोल हैं।

Story first published: Tuesday, May 8, 2018, 17:17 [IST]
Other articles published on May 8, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+