लंदन। कभी आपने सुना है कि एक फुटबॉल मैच में 55 गोल हुए हों। इंग्लैंड में शनिवार को खेले गए एक क्लब स्तर के फुटबाल मैच में इलोगन आरबीएल रिजर्व टीम ने माड्रोन को 55-0 से हरा दिया।
इलोगन की ओर से ल्यूक अबोत स्मिथ ने सर्वाधिक 10 गोल दागे। इलोगन की टीम मध्यांतर तक 24-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में इलोगन ने गोल का अर्धशतक पूरा किया। इलोगन की ओर से कुल 11 खिलाड़ियों ने गोल दागे।
इंग्लैंड में पेशेवर फुटबाल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता इंग्लिश प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकार्ड मैनचेस्टर युनाइटेड के नाम है। 1995 में मैनचेस्टर युनाइटेड ने 9 गोल से जीत अर्जित की थी। युनाइटेड के लिए एंडी कोल ने अकेले पांच गोल दागे थे।