Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बाउचर बाहर, डी विलियर्स संभालेंगे विकेट के पीछे की जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि सीएसए ने 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले आईसीसी विश्व कप (50 ओवर) के मद्देनजर टीम में यह बड़ा परिवर्तन किया है। डी विलियर्स के विकेटकीपर रहते टीम के पास दूसरे खिलाड़ियों को आजमाने के बेहतर अवसर आएंगे।

स्मिथ ने कहा, "हमने डी विलियर्स को विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी है। बाउचर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। नई चयन समिति कुछ नए विचारों के साथ सामने आई है। यह फैसला उन्हीं नए विचारों में से एक है। विश्व कप से पहले हमें सिर्फ 15 एकदिवसीय मैच खेलने हैं और इस कारण हमारे लिए यह परिवर्तन काफी चुनौतीपूर्ण काम होगा।"

33 वर्षीय बाउचर ने 1997 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था और तब से लेकर आज तक वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के अभिन्न सदस्य बने हुए थे। स्मिथ ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में बाउचर की गैरमौजूदगी से पैदा हुई शून्यता को दूसरे खिलाड़ी भरने का प्रयास करेंगे।

बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 131 टेस्ट और 291 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इसके अलावा उनके नाम 25 ट्वेंटी-20 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकार्ड है। नई चयन समिति के इस फैसले के बाद कम से कम बाउचर का एकदिवसीय करियर समाप्त माना जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+