सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे विकेट के रूप में सुरेश रैना केवल छह रन ही बना सके। माइकल हसी 50 रन और धौनी एक रना बनाकर खेल रहे थे। पहला विकेट 63 रन के कुल योग पर जबकि दूसरा विकेट 89 रन के कुल योग पर गिरा।
वॉरियर्स ने अब तक खेले गए तीन मैचों में जीत हासिल करते हुए छह अंक जुटा लिए हैं जबकि सुपर किंग्स ने तीन मैचों से चार अंक जुटाए हैं। नेट रन रेट के आधार पर हालांकि वह वॉरियर्स (+0.975) तथा दूसरे स्थान पर काबिज विक्टोरिया बुशरेंजर्स टीम (+0.366) से काफी बेहतर स्थिति में है। सुपर किंग्स का नेट रन रेट +2.567 है।
विक्टोरिया की टीम अपने सभी चार मैच खेल चुकी है। उसके छह अंक हैं। इस लिहाज से वॉरियर्स पर मिली जीत चेन्नई सुपर किंग्स को नेट रन रेट के मामले में सेमीफाइनल में पहुंचा देगी लेकिन हार की सूरत में उसका पत्ता साफ हो जाएगा। ऐसी सूरत में वॉरियर्स और विक्टोरिया इस ग्रुप से सेमीफाइनल खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।