कोलंबो टेस्ट: सचिन, लक्ष्मण जमे, लंच तक 145 रन (लीड-1)
खेल के चौथे दिन ईशांत शर्मा के रूप में भारत ने चौथा विकेट गवांया। चौथे दिन नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे ईशांत आखिरी दिन ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वह चार रनों के निजी स्कोर पर सूरज रांडीव की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दाएं हाथ के कलात्मक बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण सचिन के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
श्रीलंकाई गेंदबाजों की तमाम कोशिशों को इन दोनों ने खेल के पहले सत्र में विफल कर दिया। इस बीच सचिन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उनके टेस्ट करियर का यह 56वां अर्धशतक है। लक्ष्मण भी अर्धशतक से महज चार रन दूर हैं। तेंदुलकर 50 और लक्ष्मण 46 रन बनाकर अविजित हैं।
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चौथे दिन ही मेहमान टीम के तीन विकेट 53 रन पर झटक लिए थे। भारत ने चौथे दिन की समाप्ति तक वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और राहुल द्रविड़ के विकेट गंवाए। तेंदुलकर 11 और ईशांत दो रन पर नाबाद लौटे थे। श्रीलंका को दूसरी पारी में 267 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में अहम विकेट गंवाया था।
तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। उसने गॉल में खेला गया पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications