जीत के लिए चाहिए थे 3 रन, 11 गेंद में 7 विकेट झटककर इस टीम ने जीत लिया मुकाबला
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में नए रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहते हैं, यही इस खेल की खूबी भी है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे उदाहरण सामने आते हैं जिनपर यकीन कर पाना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक उदाहरण इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में सामने आया है। दरअसल, इंग्लैंड में ईसीबी नेशनल क्लब चैंपिंयनशिप के एक मैच के दौरान महज 11 गेंदों में 7 खिलाड़ी पवैलियन लौट गए। एक खबर के मुताबिक पीटरबरो टाउन क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेले गए इस मैच में पीटरबरो क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 188 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाई वायकोंब क्रिकेट क्लब ने बेहतरीन शुरुआत की।
हार में बदली जीतः गौरतलब हो कि इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछे करने उतरी वायकोंब ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे और उसे आखिरी 12 गेंदों जीत के लिए महज 3 रन की दरकार थी और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी भी खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं की थी। पीटरबरो के तेज गेंदबाज केरन जोंस ने गेंद थामी और चार गेंदों में चार विकेट चटका दिए। अब वायकोंब को आखिरी ओवर में 3 रन की जरुरत थी।
ये आखिरी ओवर 16 साल के ऑफ स्पिनर दान्याल मलिक ने फेंका जिसमें उन्होंने 1 रन देते हुए बाकी तीन खिलाड़ियों को पवैलियन का रास्ता दिखा दिया और इस तरह मैच के आखिरी दो ओवरों में वाईकांब के 7 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।वायकोंब की ओर से एलियट कैलिस ने 61 रन की पारी खेली, जबकि पीटरबरो की ओर से दान्याल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। इस शानदार जीत के साथ ही पीटरबरो ने ईसीबी नेशनल क्लब चैंपिनशिप का रीजनल फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट के अंतिम 16 में पहुंच गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
