Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA World Cup: एंथम 2018 को आवाज देंगे विल स्मिथ सहित ये बड़े कलाकार

मॉस्को। हर बार की तरह इस बार भी फीफा वर्ल्ड कप के लिए एंथम तैयार किया जा रहा है और इस बार इसे आवाज देंगे हॉलीवुड अभिनेता-रैपर विल स्मिथ। रूस में अगले माह होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के गाने 'लिव इट अप' में निकी जैम और ईरा इस्त्रेफी भी स्मिथ का साथ देंगी। खुद सोनी म्यूजिक और फीफा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह गाना शुक्रवार को विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस गाने का निर्माण ग्रैमी पुरस्कार विजेता डिप्लो ने किया है। उन्होंने कहा, "मैंने इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीत का निर्माण नहीं किया। इस गाने को शानदार बनाने के लिए कई सितारे एक साथ आए हैं।" इस गाने की प्रस्तुति 15 जुलाई को मॉस्को में होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल में दी जाएगी। सात जून को इस का आधिकारिक वीडियो भी रिलीज हो जाएगा।

इस गाने को लेकर विल स्मिथ ने कहा, "फीफा विश्व कप-2018 में प्रस्तुति का अवसर मिलना भी एक सम्मान की बात है। इस टूर्नामेंट के जरिए विश्व भर के लोग एक ही भावना के साथ एकजुट होकर साथ में हंसते, जश्न मनाते और अनुभव हासिल करते हैं। इस गाने के लिए निकी, एरा और डिप्लो के साथ काम कर रहा हूं, जो विभिन्न शैलियों को एक साथ लाएगा। हम केवल इस गाने पर विश्व भर के लोगों को थिरकते हुए देखना चाहते हैं।"

गौरतलब हो की 14 जून से लेकर 15 जुलाई तक चलने वाले इस विश्वकप मुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में फुटबॉल का मैच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस आगामी विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया और 32 साल में पहली बार अमेरिका की टीम इस फीफा विश्वकप का हिस्सा नहीं होगी क्योंकि वह इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 14:12 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+