बाउचर फिट, पर्थ टेस्ट मैच में खेलेंगे
पश्चिमी आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीम के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान रन लेते वक्त बाउचर का टखना चोटिल हो गया था। इस कारण वे क्षेत्ररक्षण नहीं कर सके थे। उनकी जगह अब्राहम डिविलियर्स ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि उनकी टीम में किसी बड़े बदलाव की आशा नहीं है। खासतौर पर बल्लेबाजी क्रम में तो बिल्कुल भी नहीं।
कोच के मुताबिक कुछ दिनों पहले तक उनकी टीम के कई खिलाड़ी चोटिल थे लेकिन अब उनकी फिटनेस संबंधी चिंताई दूर हो गई हैं। सिर्फ स्पिन गेंदबाज पॉल हैरिस को लेकर थोड़ी शंका है।
आर्थर के मुताबिक अगर हैरिस समय रहते फिट नहीं हुए तो उनकी जगह चौथे तेज गेंदबाज लोनबाबो सोतसोबो को टीम शामिल किया जा सकता है। कोच के मुताबिक सोतसोबो ने अभ्यास मैचों में प्रभावित किया था और इसी कारण वे टीम में शामिल किए जाने के हकदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications