Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहजाद की बदौलत पाकिस्तान के 100 रन पूरे (लीड-2)

पाकिस्तानी टीम ने 12 रन के कुल योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (2) और कप्तान यूनुस खान (7) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अहमद शहजाद (नाबाद 43) और मिस्बाह-उल-हक (34) के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की धीमी लेकिन ठोस साझेदारी हुई।

मिस्बाह 75 गेंदों की पारी में एक चौका लगाने के बाद माइकल क्लार्क की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 31 ओवरों में तीन विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। शहजाह ने अपनी 79 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए थे जबकि पूर्व कप्तान शोएब मलिक 25 गेंदों पर एक चौके की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे।

पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे चल रही है। दुबई में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया के नाम रहा था।

इस श्रृंखला का आयोजन मूल रूप से पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा पाकिस्तान दौरा करने से इंकार किए जाने के बाद इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+