VIDEO: राशिद की फिरकी में फंसे कोहली, कुछ इस तरह हुए बोल्ड
नई दिल्ली। गुरुवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने भले ही हैदराबाद को 218 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन इस मैच में विराट कोहली का जल्दी आउट होना आरीसीबी प्रशंसकों को पसंद नहीं आया। पहले ओवर की आखिरी ही गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल के रूप में आरसीबी को पहला झटका लगा था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी की आरसीबी के इस महत्वपूर्ण मैच में विराट का बल्ला बोलेगा लेकिन विराट कोहली केवल 12 रन का योगदान ही अपनी टीम के लिए कर सके और राशिद खान का शिकार बने। दरअसल इस मैच में विराट ने दो आसान कैच भी छोड़े और एक मिस फील्ड कर चौका भी दिया इससे उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी की। हालांकि यह मैच विराट सेना ने जीत लिया लेकिन जिस तरह से विराट कोहली बोल्ड हुए वह इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
ऐसे आउट हुए विराटः पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम का पांचवा ओवर चल रहा था। राशिद खान के हाथ में थी गेंद और सामने थे विराट कोहली। राशिद ने इस ओवर की पहली गेंद यार्कर फेंकी और दूसरी गेंद गुगली जिसपर भी कोई रन नहीं बन सका। तीसरी गेंद पर विराट ने शॉट तो खेला लेकिन विलियमसन ने शानदार फील्डिंग करते हुए उसे रोक लिया। इसके बाद विराट की बारी थी उन्होंने चौका मारा। फिर क्या था विराट को जब राशिद ने पांचवी गेंद फेकी तो वो कुछ समझ ही नहीं सके और बोल्ड हो गए । कोहली अपने इस परफार्मेंस से खासा नाराज आ रहे थे। हालांकि एबी और मोईन ने पारी को संभाला जिसकी बदौलत आरसीबी ने 218 रनों का एक बड़ा लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा। गौरतलब हो की इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 14 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में भी हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने एक शानदार पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
