Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अख्तर ने नहीं छोड़ी वापसी की आस

लाहौर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिकेट के जानकार रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के अंतर्राष्ट्रीय करियर को भले ही खत्म मान रहे हों लेकिन खुद अख्तर हार न मानने की जिद पर अड़े हैं। उनकी कोशिश फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह पाने की है।

हाल ही में अख्तर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पाकिस्तान की ए टीम के साथ अभ्यास सत्र में देखे गए। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने इसकी पुष्टि भी की है। अख्तर टीम में वापसी की कोशिश में हैं और इसी के मद्देनजर वह अपनी खोई लय पाना चाहते हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार इरफान ने कहा, "शोएब ने दो अभ्यास मैचों में हिस्सा लिया। पहले मैच में उन्होंने तल्हा और मेरे साथ जबकि दूसरे में जुनैद और ताबिश के साथ गेंदबाजी की। वह लय में दिख रहे थे।"

शोएब अपनी खराब फिटनेस और अनुशासनहीनता की वजह से हमेशा विवादों में रहे हैं। इन्हीं वजहों से वह लगतार अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को जारी नहीं रख सके। पिछले दिनों एशिया कप के दौरान उन्हें टीम में जगह मिली थी लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके अलावा उनकी खराब फिटनेस भी आड़े आ गई और उनका पत्ता टीम से फिर कट गया।

गौरतलब है कि 34 साल के शोएब ने वर्ष 1997 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। इसके बाद से अब तक वह 46 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इनमें 178 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अख्तर ने 147 एकदिवसीय मैचों में 227 विकेट चटकाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+