Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को पहला झटका, तेंदुलकर 5 रन बनाकर आउट (लीड-4)

खबर लिखे जाने तक भारत ने 4.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए थे। गौतम गंभीर सात गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि तेंदुलकर का स्थान लेने आए युवा बल्लेबाज सुरेश रैना ने दो रन बनाए हैं।

भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह लक्ष्य हासिल कर पाना आसान नहीं होगा। इसके दो कारण हैं। एक तो इस मैदान पर रन आसानी से नहीं बनते और दूसरा, श्रीलंका के स्तरीय गेंदबाज भारत की नाक में दम कर सकते हैं। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गैरमौजूदगी में भारत को रन बनाने के लिए थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है।

बहरहाल, श्रीलंकाई पारी की बात करें तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेहतरीन फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (0) शून्य के कुल योग पर ही पेवेलियन लौट गए।

इसके बाद जयसूर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (44) ने दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूती दी।

दूसरे विकेट के रूप में संगकारा के आउट होने के बाद थिलिना केनडैंबी (17) ने जयसूर्या के साथ स्कोर को 169 तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर उन्हें ईशांत शर्मा ने आउट कर दिया।

जयसूर्या 171 के कुल योग पर आउट हुए। उनका विकेट जहीर खान के खाते में गया। उन्होंने अपनी 114 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

मध्यक्रम में हरफनमौला फरवेज महरूफ (35) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने प्रभाव नहीं छोड़ सका। कप्तान माहेला जयवर्धने (11) और चमारा कापूगेदेरा (15) ने निराश किया जबकि थिलान तुषारा 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से ईशांत ने तीन विकेट झटके। जहीर और प्रज्ञान ओझा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+