विम्बलडन: वीनस और क्लाइस्टर्स का शानदार आगाज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन वीनस ने रोसाना डी लोस रियोस को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।
चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया की जेलेना जांकोविक ने ब्रिटेन की लॉरा रॉबसन को 6-3, 7-6 (7-5) से पराजित किया। रूस की वीरा दुशेविना ने इटली की स्टार खिलाड़ी फ्रांसेस्का शियावोने को 0-7, 7-5, 6-1 से मात दी। फ्रांसेस्का फ्रेंच ओपन विजेता हैं।
बेल्जिसम की क्लाइस्टर्स ने भी जीत के साथ आगाज किया। वर्ष 2006 के बाद पहली बार इस ग्रैंड स्लैम में शिरकत कर रहीं क्लाइस्टर्स ने इटली की मारिया येलेना कैमरीन को 6-0, 6-3 से हरकार बाहर का रास्ता दिखा दिया।
भारत के लिए महिलाओं के एकल मुकाबले में सोमवार का दिन निराशाजनक रहा। भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा को जर्मनी की एंगेलिके केरबेर ने सोमवार को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से पराजित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications