VIDEO: साथी खिलाड़ियों की इस हरकत पर जब धोनी और जडेजा को आया गुस्सा
नई दिल्ली। आईपीएल 11 सीरीज के मुकाबले में अब यह स्थिति बिल्कुल साफ हो गई हो गई है की कौन सी टीम अब प्लेऑफ के लिए खेलेंगी। रविवार को 4 टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबले के बाद अब यह बिल्कुल साफ हो चुका है। रविवार को पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को हराकर उनके लिए प्लेऑफ की संभावनाओं के हर रास्ते बंद कर दिए हैं, वहीं चेन्नई सुपरकिंग जो पहले से ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुका है उसने पंजाब को करारी शिकस्त देकर इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब हो की इस रोमांचक मुकाबले में पहले टॉस जीतकर धोनी ने गेंदबाजी का फैसला किया जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही और पूरी टीम 20 ओवर से पहले ही आल आउट हो गई। पंजाब की टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि करुण नायर के अर्धशतक की बदौलत किसी तरह टीम ने 153 रन का लक्ष्य चेन्नई को दिया था। इस मुकाबले में पंजाब की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक बड़े अंतर से जीत की दरकार थी। पंजाब का कोई भी बल्लेबाज करुण नायर के अलावा शानदार प्रदर्शन नहीं कर सका और पूरी टीम आलआउट हो गई। दरअसल इस मैच में एक ऐसा भी दृश्य आया जिसे देखकर धोनी और रविंद्र जडेजा दोनो ही गुस्से में दिखे।
हुआ कुछ यूंः इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने शानदार गेंदबाजी की खासतौर पर लुंगी ने, जिन्होंने इस मुकाबले में 4 विकेट झटके और केएल राहुल और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों को वापस भेज दिया। दरअसल 9वें ओवर में शार्दुल ठाकुर के हाथों में गेंद थी। उन्होंने पांचवी गेंद मनोज तिवारी को फेंकी, तिवारी ने एक आसान सा शॉट खेला जिसपर केवल एक ही रन मिल सकता था लेकिन जिस फील्डर ने उसे थ्रो किया उसकी गेंद को किसी ने पकड़ा ही नहीं जिससे एक रन और दोनों बल्लेबाजों ने ले लिया, इसके बाद फिर जब थ्रो किया गया तो फिर किसी ने नहीं पकड़ा और इस तरह से पंजाब के दोनो बल्लेबाजों ने एक रन की जगह तीन रन दौड़ लिए। इस पर धोनी और जडेजा दोनो अपने खिलाड़ियों से काफी नाखुश दिखे। हालांकि अच्छी गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने पंजाब को 153 रन पर ही आलआउट कर दिया था और यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
